अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली ने गांधीवाद की परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्थान
अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली ने गांधीवाद की परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्थान
नागपुर। अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली का नाम आपने सुना ही होगा जो नागपुर जेल में हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।इस बार उन्होंने ऐसा कुछ कर दिखाया है जिसे सुनकर आपको भी किसी फिल्म का सीन याद आ जायेगा। दरअसल, नागपुर सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली ने महात्मा गांधी के विचारों पर आधारित परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। अरुण गवली ने गांधीवाद पर हुई परीक्षा में 80 में से 74 सवालों का सही जवाब दिया और परीक्षा में टॉप किया है।
ये भी पढ़ें –आधार कब और कहां शेयर करना है, UIDAI कर रहा है जागरूक
ज्ञात हो कि देशभक्ति थीम पर आयोजित एक कार्यक्रम सहयोग ट्रस्ट द्वारा नागपुर सेंट्रल जेल में अक्टूबर, 2017 को आयोजित किया गया था। जिसमें गांधीवाद से जुड़ी परीक्षा हुई थी, इस परीक्षा में कुल 160 कैदियों ने भाग लिया था। इसमें 12 कैदी मृत्युदंड की सजा काट रहे हैं, जबकि कई उम्रकैद और अन्य मामलों में जेल में बंद हैं।इस परीक्षा का जब रिजल्ट आया वो वाकई चौकाने वाला था जिसमें अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली ने बाकी उम्मीदवारों को पीछे छोड़ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। उसने गांधीवाद से जुड़े कुल 80 सवालों में से 74 सवालों के सही जवाब दिए हैं।
ये भी पढ़ें –पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का निधन, मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित राजनेताओं ने जताया शोक
बता दें कि अरुण गवली को शिवसेना विधायक कमलाकर जमसेंदेवर की हत्या के जुर्म में साल 2012 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। गवली पर हत्या और मकोका समेत कई धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। मुंबई में उसके डॉन वाले रुतबे का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 1993 में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के बाद बाल ठाकरे ने उसे भारत के दाऊद इब्राहिम की उपाधि दी थी। अरुण गवली के जीवन पर डैडी नाम से फिल्म भी बनी है।जिसमें अर्जुन रामपाल ने गवली का किरदार निभाया था।यहां ये भी बताना जरुरी है कि बम्बई सर्वोदय मंडल (बीएसएम), गाँधी वाद से जुडी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए इस परीक्षा का आयोजन करता है जिसमे मुंबई से बेहतरीन अध्ययन सामग्री और अन्य साहित्य भेजा जाता है। और जेल में बंद कैदियों से इस परीक्षा में सम्मलित होने का प्रस्ताव दिया जाता है। इसी प्रक्रिया में अरुण गवली ने इस परीक्षा में भाग लेने की इच्छा जाहिर की थी।
वेब डेस्क

Facebook


