अरुणाचल के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री ने दलाई लामा को उनके 91वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

अरुणाचल के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री ने दलाई लामा को उनके 91वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

अरुणाचल के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री ने दलाई लामा को उनके 91वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं
Modified Date: July 6, 2026 / 03:46 pm IST
Published Date: July 6, 2026 3:46 pm IST

ईटानगर, छह जुलाई (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चोवना मेन ने सोमवार को 14वें दलाई लामा को उनके 91वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

खांडू ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “परम पूज्य दलाई लामा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु प्रदान करे। साथ ही शांति, करुणा और सद्भाव के अपने शाश्वत संदेश से दुनिया का मार्गदर्शन करने की उनकी शक्ति हमेशा बनी रहे।”

वहीं, मेन ने पोस्ट किया, “परम पूज्य 14वें दलाई लामा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। शांति, करुणा, ज्ञान और सद्भाव के वैश्विक प्रतीक दलाई लामा ने दया, अहिंसा और मानवीय मूल्यों के अपने संदेश से कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र दे। साथ ही मानवता को शांति और आपसी समझ की ओर ले जाने के लिए लगातार शक्ति प्रदान करे।”

अरुणाचल प्रदेश के पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री ओजिंग तासिंग ने भी दलाई लामा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

तासिंग ने कहा, “मैं परम पूज्य 14वें दलाई लामा को उनके 91वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई देता हूं। करुणा, ज्ञान और शांति के वैश्विक प्रतीक दलाई लामा ने प्रेम, अहिंसा और सार्वभौमिक भाईचारे के अपने अटूट संदेश से पीढ़ियों को प्रेरित किया है।”

उन्होंने कहा कि ईश्वर दलाई लामा को लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करे, ताकि उनकी शिक्षाएं मानवता को शांति, सद्भाव और करुणा के मार्ग पर अग्रसर करती रहें।

भाषा पारुल संतोष

संतोष


लेखक के बारे में