Mahant Nritya Gopal Das Letter: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले महंत नृत्य गोपाल दास का पत्र वायरल, मची हलचल, जानें क्या लिखा

Mahant Nritya Gopal Das Letter: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले महंत नृत्य गोपाल दास का पत्र वायरल, मची हलचल, जानें क्या लिखा

Mahant Nritya Gopal Das Letter: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले महंत नृत्य गोपाल दास का पत्र वायरल, मची हलचल, जानें क्या लिखा

Mahant Nritya Gopal Das Letter/Photo Creadit: IBC24 File

Modified Date: July 6, 2026 / 02:49 pm IST
Published Date: July 6, 2026 2:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास ने पत्र जारी कर दोषियों को कड़ी सजा की मांग की
  • PM मोदी और CM योगी पर भरोसा जताते हुए मामले के राजनीतिकरण से बचने की अपील की
  • आज दोपहर 3 बजे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक होगी

आयोध्या। Mahant Nritya Gopal Das Letter: उत्तर प्रदेश के आयोध्या स्थित राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास का एक पत्र सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि राम मंदिर (Ram Mandir Chanda Chori Case) में चढ़ावे की कथित चोरी से उन्हें बहुत दुख हुआ है, लेकिन उन्हें प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी को भी इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।

Mahant Nritya Gopal Das Letter उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि, रामलला के मंदिर में हुई दान चोरी से मैं आहत हूँ, जिसने भी ये पाप किया है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। नृत्य गोपाल दास ने आगे पत्र में कहा कि, मुझे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूर्ण विश्वास है कि वो हर व्यक्ति को जो इस पाप से जुड़ा हुआ है उसको सजा दिलाएंगे। उन्होनें पत्र में आगे लिखा कि यह करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का प्रश्न है और मेरा निवेदन है कि इसमें किसी भी व्यक्ति को अपने निजी लाभ के लिए राजनीति नहीं करनी चाहिए।

 

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज

Mahant Nritya Gopal Das Letter अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे में कथित गड़बड़ी के विवाद के बीच आज एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ी बैठक होने जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की यह अहम बैठक आज दोपहर 3 बजे मणिरामदास छावनी में आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में ट्रस्ट की मौजूदा व्यवस्था को लेकर कई बड़े और चौंकाने वाले निर्णय लिए जा सकते हैं।

दोनों अधिकारियों के पदों को लेकर बड़ा फैसला
यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब राम मंदिर चढ़ावे को लेकर सियासी गलियारों में भारी विवाद खड़ा है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक का सबसे संवेदनशील और बड़ा एजेंडा ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर विचार करना है। चंदा चोरी के आरोपों के बाद इन दोनों अधिकारियों के पदों को लेकर आज बड़ा फैसला हो सकता है।

राम मंदिर के कुल खर्चों का पूरा ब्योरा सामने रखा जाएगा

इसके साथ ही, इस कथित गड़बड़ी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम की अंतरिम रिपोर्ट पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक के दौरान राम मंदिर के कुल खर्चों का पूरा ब्योरा सामने रखा जाएगा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वित्तीय प्रबंधन से जुड़े कई नियमों में बदलाव की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.