असम मंत्रिमंडल ने गौरव गोगोई के ‘पाकिस्तान संबंधों’ के मामले को गृह मंत्रालय को सौंपने का फैसला किया

असम मंत्रिमंडल ने गौरव गोगोई के ‘पाकिस्तान संबंधों’ के मामले को गृह मंत्रालय को सौंपने का फैसला किया

असम मंत्रिमंडल ने गौरव गोगोई के ‘पाकिस्तान संबंधों’ के मामले को गृह मंत्रालय को सौंपने का फैसला किया
Modified Date: February 8, 2026 / 09:51 am IST
Published Date: February 8, 2026 9:51 am IST

गुवाहाटी, आठ फरवरी (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के कथित पाकिस्तानी संबंधों के मामले को राज्य सरकार ने गृह मंत्रालय को सौंपने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में तीन प्रमुख नाम शामिल हैं, जो एक सांसद, उनकी ब्रिटिश पत्नी और पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख का है।

शर्मा ने शनिवार को मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, “असम सरकार ने शेख के एक ब्रिटिश नागरिक और एक सांसद के साथ मिलकर कथित भारत विरोधी साजिश रचने से जुड़े मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच समिति (एसआईटी) का गठन किया था। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, इसे गृह मंत्रालय को सौंपने का निर्णय लिया गया है।”

उन्होंने कहा, “एसआईटी रिपोर्ट और जिस आधार पर मामला दर्ज कर जांच की गयी थीं, दोनों को गृह मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। गृह मंत्रालय अपनी किसी भी जांच एजेंसी की मदद से आगे की कार्रवाई कर सकता है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल का मानना ​​है कि यह मामला “व्यक्तिगत नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है और इसमें तीन लोग शामिल हैं।”

शर्मा और भाजपा, कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख गोगोई पर उनकी पत्नी के पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आईएसआई से कथित संबंधों को लेकर निशाना साधते रहे हैं।

भाषा जितेंद्र गोला

गोला


लेखक के बारे में