Bhopal Love Jihad: राजा बनकर युवतियों को फंसाता था आवेश खान, फिर उनके अंतरंग पलों के वीडियो… मोबाइल खोलते ही उड़े पुलिस के होश, मिला अश्लील Video और फोटो की भरमार
Bhopal Love Jihad: राजा बनकर युवतियों को फंसाता था आवेश खान, फिर उनके अंतरंग पलों के वीडियो... मोबाइल खोलते ही उड़े पुलिस के होश, मिला अश्लील Video और फोटो की भरमार
Bhopal Love Jihad/Image Source: IBC24
- भोपाल में लव जिहाद का सनसनीखेज खुलासा
- युवतियों के शोषण का खौफनाक खेल बेनकाब
- भोपाल में फर्जी पहचान से युवतियों का शोषण
भोपाल: Bhopal Love Jihad: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लव जिहाद और पहचान छिपाकर युवतियों के शोषण का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक का नाम आवेश खान है, लेकिन उसने खुद को राजा बताकर युवतियों से दोस्ती की और उनके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें प्रताड़ित किया। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं।
नाम बदला, पहचान छिपाई और बनाया शिकार! (Bhopal Love Jihad Case)
Bhopal Love Jihad: आरोपी का असली नाम आवेश खान है लेकिन उसने खुद को राजा बताकर कई हिंदू युवतियों से दोस्ती की। उत्तर प्रदेश के हापुड़ का रहने वाला आवेश भोपाल के बगरोदा इलाके में एक टाइल्स फैक्ट्री में मजदूरी करता था। उसने अपनी असली धार्मिक पहचान छिपाकर सोशल मीडिया और फोन के जरिए लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाया। आरोप है कि शादी और प्रेम का झांसा देकर उसने युवतियों के साथ संबंध बनाए और छिपकर उनके अश्लील वीडियो बना लिए।
युवतियों के शोषण का खौफनाक खेल बेनकाब (Bhopal Crime News)
Bhopal Love Jihad: युवक की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगी, तो उन्होंने आवेश खान को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। जब पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन खंगाला, तो अधिकारी भी दंग रह गए। फोन में अलग-अलग युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें मिलीं। पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है ताकि डिलीट किए गए डेटा को भी रिकवर किया जा सके।
एडीसीपी अनिल शर्मा ने बताया कि कटारा हिल्स पुलिस ने एक पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस पूछताछ में आवेश ने स्वीकार किया कि उसने पहचान छिपाकर दोस्ती की और वीडियो बनाए। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

Facebook


