असम: 2.34 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

असम: 2.34 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

असम: 2.34 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: June 25, 2026 / 05:52 pm IST
Published Date: June 25, 2026 5:52 pm IST

गुवाहाटी, 25 जून (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि राज्य के श्रीभूमि जिले में 2.34 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने इस कार्रवाई के लिए पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ राज्य की लड़ाई पूरी ताकत के साथ जारी रहेगी।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कुछ सबक बहुत महंगे पड़ते हैं। इस मादक पदार्थ तस्करी गिरोह को इसकी कीमत 2.34 करोड़ रुपये के रूप में चुकानी पड़ी। 11,695 बोतल मादक पदार्थ जब्त करने और तीन लोगों को गिरफ्तार करने के लिए श्रीभूमि पुलिस को बधाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप कोशिश करते रह सकते हैं, लेकिन असम पुलिस हमेशा आपसे एक कदम आगे रहने की कोशिश करेगी।’’

भाषा

राखी धीरज

धीरज


लेखक के बारे में