असम पुलिस की ‘अवैध हिरासत’ आखिरकार खत्म हुई: रिहाई के बाद कॉजपा नेता आशुतोष रांका

असम पुलिस की ‘अवैध हिरासत’ आखिरकार खत्म हुई: रिहाई के बाद कॉजपा नेता आशुतोष रांका

असम पुलिस की ‘अवैध हिरासत’ आखिरकार खत्म हुई: रिहाई के बाद कॉजपा नेता आशुतोष रांका
Modified Date: September 27, 2026 / 11:01 pm IST
Published Date: September 27, 2026 11:01 pm IST

गुवाहाटी, 27 सितंबर (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेता आशुतोष रांका ने रविवार शाम कहा कि असम पुलिस द्वारा उनकी और अन्य कार्यकर्ताओं की अवैध हिरासत ‘‘आखिरकार खत्म हो गई है।’’

रांका ने हिरासत में लिये गए अन्य लोगों के साथ रिहा होने के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘असम पुलिस द्वारा अवैध हिरासत आखिरकार खत्म हो गई है। हमने पुलिस से कहा है कि वह हमें उसी जगह ले जाकर छोड़े, जहां से हमें पहले गैर कानूनी रूप से हिरासत में लिया गया था।’’

कॉजपा नेता ने कहा कि वह दिसपुर इलाके में राज्य सचिवालय के सामने स्थित चौधरी टीला से हिरासत में लिये जाने के मामले में आगे की जानकारी साझा करेंगे।

रांका और कॉजपा के 40 से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दिन में एक बैठक से पहले चौधरी टीला स्थित विपक्षी दल असम जातीय परिषद (एजेपी) के नेता कुंकी चौधरी के आवास से हिरासत में लिया था।

भाषा आशीष अमित

अमित


लेखक के बारे में