असम: नगांव की अलग-अलग जेल में बंद दो विचाराधीन कैदियों की मौत, जांच के आदेश

असम: नगांव की अलग-अलग जेल में बंद दो विचाराधीन कैदियों की मौत, जांच के आदेश

असम: नगांव की अलग-अलग जेल में बंद दो विचाराधीन कैदियों की मौत, जांच के आदेश
Modified Date: April 25, 2026 / 08:27 pm IST
Published Date: April 25, 2026 8:27 pm IST

नगांव, 25 अप्रैल (भाषा) असम के नगांव जिले की दो अलग-अलग जेलों में बंद दो विचाराधीन कैदी शनिवार सुबह अपने बिस्तरों पर मृत पाए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये घटनाएं नगांव केंद्रीय कारागार और नगांव विशेष कारागर से सामने आईं।

ये दोनों एक ही परिसर में स्थित हैं, लेकिन अलग-अलग प्रशासनों के अधीन हैं। अधिकारियों ने बताया कि हत्या के एक मामले में विचाराधीन आरोपी रूपसिंह डेरा नगांव विशेष कारागार में सुबह के निरीक्षण के दौरान मृत पाया गया।

उन्होंने बताया कि एक अन्य विचाराधीन कैदी जितुमनी कोनवार नगांव केंद्रीय कारागार में अपने बिस्तर पर मृत पाया गया।

अधिकारी ने बताया कि दोनों मौतों का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। जिला आयुक्त देवाशीष शर्मा ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

भाषा जितेंद्र दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में