शह मात The Big Debate: धीरेंद्र शास्त्री का ‘संतान शास्त्र’!बागेश्वर बाबा के बयान पर शुरू हुई सियासत, कितने हिंदू परिवार करेंगे 4 बच्चों वाले बयान का समर्थन?
MP Politics News: धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों को 4 बच्चे पैदा करने की नसीहत दे डाली। शास्त्री ने कहा कि, इनमें से एक बच्चा RSS को दे दें।
MP Politics News| Photo Credit: IBC24 File Photo
- आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों को 4 बच्चे पैदा करने की नसीहत दे डाली।
- धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, इनमें से एक बच्चा RSS को दे दें।
- धीरेंद्र शास्त्री ने संघ प्रमुख से ये भी कहा कि- आप मुस्कुराते रहिए।
MP Politics News: भोपाल: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भारत दुर्गा मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में मंच पर RSS के सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी थे और इसी मंच से आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों को 4 बच्चे पैदा करने की नसीहत दे डाली। (MP Politics News) साथ ही ये भी कहा कि – इनमें से एक बच्चा RSS को दे दें। धीरेंद्र शास्त्री ने संघ प्रमुख से ये भी कहा कि- आप मुस्कुराते रहिए। हमको पता है बालाजी आपसे कुछ बड़ा करवाएंगे।
तो अब इस पर एमपी बीजेपी-कांग्रेस के बीच सियासत भी शुरु हो गई। आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का जनसंख्या वृद्धि का आह्वान तो कांग्रेस भले ही पचा ले जाती, लेकिन RSS को एक बच्चा देने की मांग कांग्रेस को रास नहीं आई। कांग्रेस ने कहा- ज्यादा बच्चे क्यूँ करवाना, एक बच्चा पैदा करवाओ और हनुमान जी सा बल उसे दिलवाओ। (MP Politics News) RSS में भेजने से कुछ नहीं होगा।
तो कांग्रेस की बयानबाजी पर बीजेपी ने तल्ख अंदाज में निशाना साधा। बीजेपी ने आरोप लगाया कि- जनसंख्या के मसले में कांग्रेस उछल के प्रतिक्रिया देती है और मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करती है।
लेकिन सवाल ये कि – इस महंगाई के दौर में ज्यादा बच्चे क्यूँ पैदा करो..और संघ को बच्चा क्यूँ दो? (MP Politics News) सवाल ये भी कि- बाबा ख़ुद को भले ही गैर राजनैतिक मानते हैं लेकिन हमेशा भाजपा या संघ के मंच में क्यूँ नज़र आते हैं? सवाल ये भी कि – क्या बाबा ने जाति जनगणना का विरोध राहुल गांधी के काउंटर के लिए किया था? और सबसे बड़ा सवाल ये कि क्या बाबा अंदर ही अंदर भाजपा के लिए चुनावी माहौल बनाने के लिए काम कर रहे हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Bilaspur High Court Verdict : SC-ST एक्ट पर हाईकोर्ट का कड़ा रुख! इस प्रमाण पत्र के बिना नहीं चलेगा केस, 21 साल बाद रद्द हुई सजा
- MP Nigam Mandal Niyukti: निगम-मंडलों में नियुक्तियों का सिलसिला जारी, ये नेता वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष, पूर्व सांसद केपी यादव को भी ये बड़ी जिम्मेदारी
- CM Yogi Adityanath News: जातिवाद के नाम पर समाज को बांटने वाले रहे सावधान, सीएम योगी ने देशद्रोहियों को दी ये चेतावनी

Facebook


