विस उपचुनाव: आदमपुर से कुलदीप बिश्नोई के बेटे, मुनुगोड़े से राजगोपाल रेड्डी होंगे भाजपा के उम्मीदवार

Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: October 8, 2022 12:57 pm IST

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को पार्टी नेता कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित किया।

वहीं, तेलंगाना की मुनुगोड़े सीट और उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ सीट पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव में पार्टी ने क्रमश: के. राजगोपाल रेड्डी और अमन गिरि को मैदान में उतारने की घोषणा की।

कुलदीप बिश्नोई और के. राजगोपाल रेड्डी पहले क्रमश: आदमपुर और मुनुगोड़े से कांग्रेस विधायक थे। उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के लिए विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

वहीं, अमन गिरि गोला गोकर्णनाथ से भाजपा के विधायक रह चुके अरविंद गिरि के बेटे हैं। अरविंद गिरि का पिछले महीने निधन हो गया था, जिसके चलते गोला गोकर्णनाथ में उपचुनाव कराना जरूरी हो गया।

भाषा पारुल नेत्रपाल

नेत्रपाल

लेखक के बारे में