Raipur Bulldozer Action: सुबह-सुबह प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजधानी के इस स्कूल परिसर में चला बुलडोजर, जानें किस बात के लगे थे आरोप?
Raipur Bulldozer Action: राजधानी के सेंट पॉल स्कूल परिसर में चर्च निर्माण के आरोपों के बीच निर्माणाधीन भवन पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की।
Raipur Bulldozer Action/Photo Credit: IBC24 File
- राजधानी के सेंट पॉल स्कूल परिसर में निर्माणाधीन भवन पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की
- सामुदायिक भवन की आड़ में चर्च निर्माण किए जाने के आरोप लगाए गए थे
- सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा
रायपुर। Raipur Bulldozer Action: छत्तीसगढ़ में अवैध कब्जे पर प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई लगातार जारी है, इसी कड़ी में प्रशासन की टीम ने आज राजधानी के सेंट पॉल स्कूल (St Paul School Raipur) परिसर में बड़ा एक्शन लिया है। चर्च बनाए जाने के आरोप के बीच आज सुबह-सुबह प्रशासन की टीम स्कूल परिसर में बन रहे सामुदायिक भवन पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया है। इस मौके पर जिला प्रशासन, पुलिस और निगम की टीम मौजूद है।
तड़के सुबह 5 बजे पहुंची प्रशासन की टीम
जानकारी के मुताबिक, प्रशासन की टीम भारी दल-बल के साथ तड़के सुबह 5 बजे पहुंची और पहले निर्माणाधीन भवन (Raipur Bulldozer Action) के अंदर से सामान खाली कराया गया, जिसमें चर्च में उपयोग होने वाली वस्तुएं भी मिली है। जिसके बाद भवन पर बुलडोजर चलाया गया है। आपको बता दें कि, सामुदायिक भवन के नाम पर चर्च बनाए जाने के आरोप के बाद इसके विरोध में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन भी किया था। वहीं, सुरक्षा को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। (Raipur Church Construction Controversy)
स्कूल परिसर में चला प्रशासन का बुलडोजर, सामुदायिक भवन तोड़ने का काम शुरू#Raipur | #StPaulSchool | #BulldozerAction | #Chhattisgarh | St Paul School Raipur https://t.co/DkzWovbKqN
— IBC24 News (@IBC24News) June 23, 2026
ये भी पढ़ें
- Football World Cup Messi Record: मेस्सी ने तोड़ा सबसे बड़ा वर्ल्ड कप रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
- Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: आज इन राशियों को होगा अपार धन लाभ, नौकरी और व्यापार में किसे मिलेगी सफलता? जानें सभी 12 राशियों का हाल
- Mangal Gochar Rashifal: मंगल ने बदली अपनी चाल, इन राशियों के लिए अगले 42 दिन रहेंगे परीक्षा की घड़ी, बरतनी होगी खास सावधानी
- Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ अग्निकांड में अब तक इतने लोगों की मौत, MP-CG के मुख्यमंत्रियों ने जताया शोक, सोशल मीडिया पर कही ये बातें
- Mp Education Department E Attendance : अब नहीं चलेगी लेटलतीफी! शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश, 1 जुलाई से हर कर्मचारी को लगानी होगी ई-अटेंडेंस
- Sai Cabinet Baithak Today: क्या होने वाला है बड़ा ऐलान? साय कैबिनेट की बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

Facebook


