अपनी जेब में एक प्याज रखकर गर्मी से बचें: सिंधिया
अपनी जेब में एक प्याज रखकर गर्मी से बचें: सिंधिया
गुना (मध्यप्रदेश), 27 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चिलचिलाती धूप और लू से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जेब में एक प्याज रखने का सदियों पुराना उपाय साझा किया है।
सिंधिया का कहना है कि गर्मी में शरीर का तापमान नियंत्रित रखने में प्याज बहुत सहायक होती है।
वह रविवार शाम को अपने संसदीय क्षेत्र गुना के पिछोरे-शिवपुरी में एक कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों को संबोधित कर रहे थे।
सिंधिया ने कहा कि आज के आधुनिक युग में हर कोई अपने साथ फोन रखता है, लेकिन वह अपने पास एक प्याज रखते हैं।
उन्होंने कहा, ‘यह चिलचिलाती गर्मी में शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है।’
सिंधिया ने इसके साथ ही अपनी जेब से एक प्याज निकाला और उपस्थित जनसमूह को दिखाया।
उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी कार में एसी का उपयोग नहीं करता। मैं अपनी जेब में सिर्फ एक प्याज रखता हूं।’
उन्होंने कहा, ‘अपनी जेब में एक प्याज रखें, 51 डिग्री की गर्मी में भी कुछ नहीं होगा।’
सिंधिया जब बात बोल रहे थे तभी भीड़ में खड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति ने भी उनका समर्थन किया और अपनी जेब से एक प्याज निकालकर उन्हें दिखाया।
भाषा सं ब्रजेन्द्र रंजन
रंजन

Facebook


