PM Modi Barrackpore Rally: मतदान से पहले सियासी शोर! पश्चिम बंगाल की जनता से प्रधानमंत्री ने मांगी ये चीज, बदले में किया ये वादा
PM Modi Barrackpore Rally: बैरकपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन बैरकपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए बड़ा राजनीतिक संदेश दिया।
pm modi jansabha/ image osurce: narendra modi x handle
- 70 साल बनाम एक मौका
- भाजपा को मौका देने की अपील
- बंगाल को बंधन मुक्त वादा
PM Modi Barrackpore Rally: बैरकपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन बैरकपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। नॉर्थ 24 परगना जिले में आयोजित इस रैली में भारी भीड़ उमड़ी और पीएम मोदी ने जनसमर्थन को लेकर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि बंगाल में जहां-जहां वे गए, वहां इतनी गर्मी के बावजूद लोगों का उत्साह अभूतपूर्व रहा है। अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने कहा कि “बैरकपुर की धरती परिवर्तन की लहर को आगे बढ़ा रही है” और 4 मई को चुनाव नतीजों के बाद भाजपा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का विश्वास भी जताया। उन्होंने इसे इस चुनाव की अपनी आखिरी रैली बताते हुए कहा कि जनता के समर्थन ने उनका उत्साह और बढ़ा दिया है।
PM Modi Bengal rally: वामपंथी और टीएमसी को करीब 70 साल दिए-पीएम मोदी
बैरकपुर की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए जनता से बदलाव का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “आपने कांग्रेस, वामपंथी और टीएमसी को करीब 70 साल दिए, अब एक बार हमें मौका दीजिए।” पीएम मोदी ने दावा किया कि अगर जनता भाजपा को अवसर देती है, तो राज्य को हर तरह के “बंधन” से मुक्त किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय तक इन दलों के शासन में पश्चिम बंगाल विकास की रफ्तार से पीछे रह गया और भ्रष्टाचार, हिंसा व असुरक्षा जैसी समस्याएं बढ़ीं। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि भाजपा की सरकार बनने पर कानून व्यवस्था मजबूत होगी, उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे और राज्य को नई दिशा दी जाएगी। उन्होंने इसे “परिवर्तन का निर्णायक क्षण” बताते हुए लोगों से भारी संख्या में मतदान कर भाजपा को समर्थन देने की अपील की।
You gave 70 years to Congress, Left and TMC.
Now, give us one opportunity…together we will free West Bengal from every shackle. pic.twitter.com/WGfjwUUYkB
— Narendra Modi (@narendramodi) April 27, 2026
West Bengal elections: बताया कब हुए भावुक
प्रधानमंत्री ने कहा कि हेलिपैड से रैली स्थल तक के करीब दो किलोमीटर के रास्ते में दोनों ओर भारी भीड़ उमड़ी थी, जिसने उन्हें भावुक कर दिया। उन्होंने कहा, “इतनी सुबह हजारों लोग मुझे आशीर्वाद देने के लिए आए, यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।” पीएम मोदी ने अपने लंबे राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि जब से उन्होंने घर छोड़ा है, जनता के बीच रहकर ही उन्हें सुकून मिला है और देशवासी ही उनका परिवार हैं। उन्होंने बताया कि पिछले तीन-चार दशकों में उन्होंने देश के कोने-कोने का दौरा किया और बीजेपी कार्यकर्ता के रूप में पार्टी द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को निभाया। चुनावी जिम्मेदारियां भी उसी कड़ी का हिस्सा हैं।
वामपंथी और टीएमसी को करीब 70 साल दिए
अपने भाषण में पीएम मोदी ने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संदर्भों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जनवरी 2024 में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान किए गए 11 दिन के अनुष्ठान जैसी अनुभूति उन्हें इस चुनाव में भी हुई है। उन्होंने अंग, बंग और कलिंग को भारत की समृद्धि के तीन मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि इन क्षेत्रों का सशक्त होना देश के विकास के लिए जरूरी है। साथ ही उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ को स्वतंत्रता का मंत्र बताते हुए इसे 21वीं सदी में बंगाल के नव-निर्माण का आधार बनाने की अपील की। पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में मिलें बंद हो रही हैं और “कच्चे बम की फैक्ट्रियां” फल-फूल रही हैं, जिसे उन्होंने “महा-जंगलराज” बताया। उन्होंने कहा कि टीएमसी के पास विकास का रोडमैप नहीं है और जनता को बेहतर भविष्य के लिए भाजपा को मौका देना चाहिए।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Paytm Share Price: पेटीएम शेयर में मचा कोहराम! RBI के इस फैसले के बाद अचानक आई भारी गिरावट, निवेशक सदमें में
- AAP Rajya Sabha MP Latest News: राघव चड्ढा और संदीप पाठक समेत सभी बागी बने BJP के सांसद.. सभापति ने दी मंजूरी, किये गए सूचीबद्ध
- Bhopal Suicide Video : पहले वीडियो बनाया फिर युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम, पत्नी पर लगाया ये आरोप

Facebook


