Vande Bharat: अयोध्या के बाद बद्रीनाथ धाम, फिर निकला चंदा चोरी का जिन्न! ट्रस्ट का कर्मचारी गिरफ्तार, क्या फिर छिड़ेगा सियासी विवाद?

Ads

Badrinath Dham Chanda Chori Case: बद्रीनाथ धाम चंदा चोरी मामले में मंदिर ट्रस्ट का कर्मचारी आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार कर लिया गया।

  •  
  • Publish Date - July 14, 2026 / 12:07 AM IST,
    Updated On - July 14, 2026 / 12:08 AM IST

Badrinath Dham Chanda Chori Case/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • राम मंदिर के बाद बद्रीनाथ धाम से चंदा चोरी का मामला सामने आया है।
  • मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार कर लिया गया।
  • SIT ने खुलासा किया है कि उन्होंने CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी की कई अवैध गतिविधियां पकड़ी हैं।

Badrinath Dham Chanda Chori Case: नई दिल्ली: इस वक्त देश के मंदिरों से जो खबरें आ रही हैं उसने आस्था, विश्वास और ईमानदारी पर कुछ सवाल उठाए हैं। एक तरफ राम मंदिर में चंदा चोरी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनावई हुई, तो बद्रीनाथ मंदिर में चोरी की घटना में एक कर्मचारी ही आरोपी निकला पहले बात बद्रीनाथ धाम की….

बद्रीनाथ धाम चंदा चोरी मामले में बीती रात को मंदिर ट्रस्ट का कर्मचारी आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार कर लिया गया। SIT ने खुलासा किया है कि उन्होंने CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी की कई अवैध गतिविधियां पकड़ी हैं। इनमें मंदिर से नोट, सोने-चांदी के सिक्के, शालिग्राम शिला और केसर के पैकेट अवैध रूप से ले जाते हुए जैसी घटनाएं दिखाई दी हैं। (Badrinath Dham Chanda Chori Case) 2 जुलाई, 2026 की CCTV फुटेज में साफ पाया गया कि आरोपी प्रमोद नौटियाल कई बार गणना कक्ष से धनराशि, अन्य भेंट सामग्री को अपने मोबाइल फोन के नीचे छिपाकर, अपनी जेब में रखकर अवैध रूप से बाहर ले जा रहा था।

Badrinath Dham Chanda Chori Case: इधर अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है। चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच ने SIT से स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा है। कोर्ट ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस भी जारी किया है। अब 20 जुलाई को मामले की अगली सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने माना कि मामले पर आई याचिकाओं पर विचार करने से पहले SIT की स्टेटस रिपोर्ट देखना सही होगा। कोर्ट ने SIT के सदस्यों के बारे में भी जानकारी मांगी है।

इन्हें भी पढ़ें:-