असम के लोगों के लिए नए अवसर पैदा कर रहा बांस: मुख्यमंत्री शर्मा

Ads

असम के लोगों के लिए नए अवसर पैदा कर रहा बांस: मुख्यमंत्री शर्मा

  •  
  • Publish Date - September 18, 2026 / 10:45 AM IST,
    Updated On - September 18, 2026 / 10:45 AM IST

गुवाहाटी, 18 सितंबर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि बांस राज्य के लोगों के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है।

शर्मा ने ‘विश्व बांस दिवस’ के अवसर पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर कहा कि बांस राज्य में उद्यमिता और सतत विकास के लिए नए रास्ते खोल रहा है।

शर्मा ने कहा, ‘‘असम का बांस, रोजमर्रा के उत्पादों से लेकर नए उद्योगों तक हमारे राज्य के लोगों के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘विश्व बांस दिवस पर हम इस बात का जश्न मना रहे हैं कि बांस पूरे असम में कौशल, आजीविका, उद्यमिता और सतत विकास के नए अवसरों को किस तरह बढ़ावा दे रहा है।’’

भाषा

सिम्मी रंजन

रंजन