बिरला ने ‘स्व-गणना’ में भागीदारी की, जनगणना को नए युग की शुरुआत बताया
बिरला ने ‘स्व-गणना’ में भागीदारी की, जनगणना को नए युग की शुरुआत बताया
नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को जनगणना 2027 के लिए ‘स्व-गणना’ प्रक्रिया में भागीदारी की।
लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बिरला ने अपने आवास पर इस प्रक्रिया में भाग लिया।
इस मौके पर बिरला ने कहा कि राष्ट्रीय जनगणना शासन के एक नए युग की शुरुआत है।
उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि भारत के इतिहास में पहली बार पूरी जनगणना प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित की जा रही है।
उनका कहना था कि यह बदलाव प्रत्येक नागरिक को अपने घर और परिवार का विवरण स्वयं दर्ज करने का अधिकार और सुविधा प्रदान करता है, जो कि अत्यंत सुरक्षित, सटीक और सुगम प्रक्रिया है।
बिरला ने कहा, ‘‘डिजिटल गणना की ओर यह कदम भारत की तकनीकी प्रगति का प्रमाण है, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि राष्ट्रीय डेटा अधिक सटीक हो और जमीनी हकीकत को बेहतर ढंग से दर्शाए।’’
लोकसभा अध्यक्ष ने लोगों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।
जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जा रही है। पहले चरण में आवास गणना शामिल है जबकि दूसरा चरण जनगणना का है।
भाषा हक हक वैभव
वैभव

Facebook


