Ayodhya Loot Case: सर्राफा दुकान पायल ने की लूट, पहचान छिपाने के लिए पहना था बुर्का, प्रेमी के साथ हुई थी फरार, प्रेमी के साथ चढ़ी पुलिस के हत्थे

Ayodhya Loot Case: अयोध्या में सर्राफा दुकान में बुर्का पहनकर पहुंची एक महिला ने नकली बंदूक के दम लूट की वारदात को अंजाम दिया।

Ayodhya Loot Case: सर्राफा दुकान पायल ने की लूट, पहचान छिपाने के लिए पहना था बुर्का, प्रेमी के साथ हुई थी फरार, प्रेमी के साथ चढ़ी पुलिस के हत्थे

Ayodhya Loot Case/Image Credit: Sachin Gupta X Handle

Modified Date: April 3, 2026 / 06:43 pm IST
Published Date: April 3, 2026 6:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अयोध्या में सर्राफा दुकान में बुर्का पहनकर पहुंची महिला ने बंदूक की नोक पर दिया लूट की वरदाता को अंजाम।
  • पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को चंद घंटो में किया गिरफ्तार।
  • वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल।

Ayodhya Loot Case: अयोध्या: रामनगरी अयोध्या से एक चौंकाने वाली लूट की घटना सामने आई है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। दरअसल, रुदौली कोतवाली क्षेत्र में सर्राफा दुकान में दिनदहाड़े बुर्का पहनकर पहुंची एक महिला ने नकली बंदूक के दम लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला बुर्का पहनकर ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुई है। (Ayodhya Loot Case) इसके बाद महिला ने तमंचा निकाला और दुकानदार को धमकाने लगी. डर के माहौल में उसने करीब 26 ग्राम सोना और एक लॉकेट लूट लिया। इस दौरान उसका प्रेमी दुकान के बाहर मोटरसाइकिल लेकर पहले से तैयार खड़ा था। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों तेजी से मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सबूत

लूट की ये पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो बाद में पुलिस जांच में अहम सबूत साबित हुआ। (Ayodhya Loot Case)  पीड़ित सर्राफा व्यापारी महेश की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने महज कुछ घंटों में दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

महिला ने पहचान छिपाने के लिए पहना था बुर्का

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल (निवासी मवई) और उसकी प्रेमिका पायल (निवासी बाबा बाजार) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पायल पहले से विवाहित है और उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहना था। तलाशी के दौरान पुलिस ने लूटा गया सोना, लॉकेट, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और (Ayodhya Loot Case)  नकली बन्दुक बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस की कार्यशैली की सराहना की जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.