भाजपा नेता राम माधव की टिप्पणियों से केंद्र की ‘खतरनाक प्राथमिकताएं’ उजागर होती हैं: सिद्धरमैया

भाजपा नेता राम माधव की टिप्पणियों से केंद्र की ‘खतरनाक प्राथमिकताएं’ उजागर होती हैं: सिद्धरमैया

भाजपा नेता राम माधव की टिप्पणियों से केंद्र की ‘खतरनाक प्राथमिकताएं’ उजागर होती हैं: सिद्धरमैया
Modified Date: April 25, 2026 / 10:17 pm IST
Published Date: April 25, 2026 10:17 pm IST

बेंगलुरु, 25 अप्रैल (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘कठपुतली’ होने का आरोप लगाया और दावा किया कि वरिष्ठ भाजपा नेता राम माधव की अमेरिका में हालिया टिप्पणियों ने मोदी सरकार की ‘‘खतरनाक’’ प्राथमिकताओं को उजागर कर दिया है।

सिद्धरमैया ने ‘एक्स’ पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता दत्तात्रेय होसबाले का एक वीडियो साझा किया, जिसमें माधव को कहते सुना जा सकता है कि भारत, ईरान और रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमत हो गया है और साथ ही अमेरिका द्वारा लगाए गए उच्च शुल्क पर भी सहमति जताई है।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अमेरिका में माधव की टिप्पणियों ने ‘‘मोदी सरकार की खतरनाक प्राथमिकताओं को उजागर कर दिया है।’’

माधव और होसबाले अमेरिका के दौरे पर हैं।

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘उन्होंने (राम माधव) खुले तौर पर स्वीकार किया कि विपक्ष द्वारा आलोचना का सामना करने के बावजूद, भारत ने ईरान और रूस से तेल का आयात बंद कर दिया, भारी शुल्क वहन किया और ऐसी रियायतें दीं, जिनसे भारत की अर्थव्यवस्था और संप्रभुता को नुकसान पहुंचा, यह सब विदेशी शक्तियों को खुश करने के लिए किया गया।’’

सिद्धरमैया के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप के उपहास के सामने प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी ने साबित कर दिया कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति की ‘‘कठपुतली’’ से ज्यादा कुछ नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, देश इस समझौतावादी नेतृत्व की कीमत चुका रहा है।’’

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में