भाजपा ने मिजोरम चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की
भाजपा ने मिजोरम चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की
नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) भाजपा ने बुधवार को मिजोरम की 12 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम जारी किए। राज्य में सात नवंबर को मतदान होना है।
वहीं, एक अलग अधिसूचना में पार्टी ने भावना बोहरा को छत्तीसगढ़ की पंडरिया विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है जहां सात नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा।
मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की सूची के अनुसार, आर लालबियाक्तलुआंगी लुंगलेई पश्चिम सीट से, शांति विकास चकमा थोरंग सीट से, मालसावमत्लुआंगा हाचेक सीट से और वनलालहुमुआका डंपा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने मिजोरम और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी। इस समिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हैं।
भाषा नेत्रपाल मनीषा
मनीषा

Facebook


