सवाल आपका है

BJP State President Elections: महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष के लिए रविंद्र चव्हाण का नाम लगभग तय, तेलंगाना में सामने आ रही नाराजगी, जानिए मध्यप्रदेश की क्या है स्थिति

BJP New President Name Announced: भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान, 10 नए सचिवों की भी नियुक्ति / Image Source: file

BJP New President Name Announced: भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान, 10 नए सचिवों की भी नियुक्ति / Image Source: file

नई दिल्ली: BJP State President Elections देश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने राज्यों में अपने नए कप्तान के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आज नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और कल नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। तेलंगाना में तो फायरब्रांड नेता टी राजा सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि अन्य राज्यों में क्या स्थिति बनती है।

Read More: BJP New state presidents Name: मध्य-प्रदेश समेत इन राज्यों में आज नए BJP प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान!.. तेलंगना में टी राजा ने दिया इस्तीफा..

BJP State President Elections मिली जानकारी के अनुसार तेलंगाना, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश में आज प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है। मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां कई दावेदारों के नाम सामने आए हैं, जिसमें कई महिला नेत्रियों का नाम सामने आ रहा है। वहीं, महाराष्ट में रविंद्र चव्हाण का प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि आज देर शाम तक पार्टी नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर रविंद्र चव्हाण के नाम का ऐलान कर सकती है।

वहीं, तेलंगाना में रामचंद्र राव का प्रदेश अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है, लेकिन रामचंद्र राव का नाम प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर सामने आने के बाद फायरब्रांड नेता टी राजा सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। टी राजा का पार्टी से इस्तीफा देना किसी झटके से कम नहीं है। देखने वाली बात होगी कि अब भाजपा क्या फैसला करती है।

Read More: CG Weather Update Today: प्रदेश के किन इलाकों में होगी बारिश, कहां लोगों को करना पड़ेगा इंतजार, एक क्लिक में जानें मौसम का हाल 

Exit mobile version