कांग्रेस को मुस्लिम पार्टी साबित करना चाहती है बीजेपी- सोनिया गांधी

कांग्रेस को मुस्लिम पार्टी साबित करना चाहती है बीजेपी- सोनिया गांधी

कांग्रेस को मुस्लिम पार्टी साबित करना चाहती है बीजेपी- सोनिया गांधी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: March 9, 2018 3:47 pm IST

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बीजेपी पर बड़ा बयान दिया है. सोनिया गांधी ने कहा है कि बीजेपी कांग्रेस को मुस्लिम पार्टी साबित करना चाहती है. सोनिया गांधी ने अपना ये बयान दिल्ली में एक निजी चैनल के कार्यक्रम में दिया है. सोनिया गांधी दावा किया है 2019 में बीजेपी को दोबारा केंद्र में नहीं आने देंगे. 

 

ये भी पढ़ें- नारायणा हॉस्पिटल के एमडी सुनील खेमका को मिली जान से मारने की धमकी

सोनिया गांधी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए सवाल भी किया कि क्‍या चार साल पहले बीजेपी की सरकार बनने के बाद से ही देश तरक्‍की, विकास और समृद्धि की ओर अग्रसर हुआ है. क्‍या उससे पहले तक देश में तरक्‍की, विकास और खुशहाली जैसी कोई चीज नहीं थी. उन्होंने इस बात पर भी खेद जताया कि राष्ट्र निर्माताओं को बदनाम किया जा रहा है.

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में