पलामू में अलग-अलग घटनाओं में कूएं से महिला-पुरुष के शव बरामद
पलामू में अलग-अलग घटनाओं में कूएं से महिला-पुरुष के शव बरामद
मेदिनीनगर (झारखंड), एक नवंबर (भाषा) झारखंड के पलामू के सुदूरवर्ती छत्तरपुर में मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और एक पुरुष के शव कूओं से बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
छत्तरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि पलामू जिलान्तर्गत छत्तरपुर थाना के सलैया गांव के एक सार्वजनिक कुंए से एक वयस्क अज्ञात महिला का शव स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने आज बरामद किया।
इसी तरह की दूसरी घटना में डोलही गांव के एक कूंए से एक पुरुष का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान डोलही गांव निवासी लक्ष्मण यादव (45) के रूप में की गयी है।
अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा है और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
उन्होंने बताया कि, अबतक दोनों शवों की बरामदगी के मामले में कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाषा सं इन्दु सुरभि
सुरभि

Facebook


