ग्रेटर नोएडा में तालाब में डूबे युवक का शव बरामद

ग्रेटर नोएडा में तालाब में डूबे युवक का शव बरामद

ग्रेटर नोएडा में तालाब में डूबे युवक का शव बरामद
Modified Date: May 27, 2026 / 01:06 pm IST
Published Date: May 27, 2026 1:06 pm IST

ग्रेटर नोएडा (उप्र), 27 मई (भाषा) ग्रेटर नोएडा के एक गांव में तालाब में नहाने के दौरान डूबे 32 वर्षीय युवक का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार को ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव की है जब हरियाणा के पलवल जिले का निवासी कैलाश (32) नहाने के लिए तालाब में उतरा था, लेकिन गहरे पानी में जाने से वह डूब गया।

थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस, दमकल विभाग, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रात में अभियान रोक दिया गया।

सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम ने तलाश अभियान फिर से शुरू किया और शव बरामद कर लिया।

उन्होंने बताया कि कैलाश यहां अपनी बुआ के घर आया हुआ था।

भाषा सं खारी

खारी


लेखक के बारे में