Vijay Sharma on Bhupesh Baghel: भूपेश पर भड़के गृहमंत्री विजय शर्मा, पूछा, ‘मेरे ऊपर भी आर्म्स एक्ट लगाया था, मेरे हाथ में तब कौन सा हथियार था?’.. पुलिस को धमकी पर भी मिला जवाब

Home Minister Vijay Sharma on Bhupesh Baghel: गृहमंत्री विजय शर्मा ने भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए पुलिस धमकी और आर्म्स एक्ट मुद्दा उठाया।

Vijay Sharma on Bhupesh Baghel: भूपेश पर भड़के गृहमंत्री विजय शर्मा, पूछा, ‘मेरे ऊपर भी आर्म्स एक्ट लगाया था, मेरे हाथ में तब कौन सा हथियार था?’.. पुलिस को धमकी पर भी मिला जवाब

Vijay Sharma on Bhupesh Baghel || Image- IBC24 News File

Modified Date: May 27, 2026 / 12:39 pm IST
Published Date: May 27, 2026 12:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विजय शर्मा ने भूपेश बघेल के बयान पर तीखा हमला बोला।
  • गृहमंत्री ने पूछा, उनके हाथ में कौन सा हथियार था?
  • कांग्रेस के धरने को लेकर सूरजपुर में सियासी घमासान तेज हुआ।

रायपुर: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता इन दिनों सूरजपुर में डेरा डाले हुए हैं। कांग्रेस नेताओं के खिलाफ हुई कानूनी कार्रवाई के विरोध में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। (Vijay Sharma on Bhupesh Baghel) इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कल यानी मंगलवार को भूपेश बघेल ने पुलिस प्रशासन पर आंखें तरेरी थीं। उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा था कि, सरकारें आती-जाती हैं। उन्हें यह याद रखना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

गृहमंत्री ने पूछा ‘मेरे हाथ में कौन सा हथियार था?’

वहीं पूर्व सीएम के इस बयान पर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भूपेश बघेल पर तीखा पलटवार किया है। विजय शर्मा ने सूरजपुर में जारी प्रदर्शन के संदर्भ में पूछा कि, कवर्धा में उन पर आर्म्स एक्ट लगाया गया था। यह बता दें कौन सा हथियार उनके हाथ में था? गृहमंत्री शर्मा ने कहा है कि, जिस मामले को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है, उस पर पुलिस जांच करेगी, कोर्ट का फैसला आएगा।

वहीं भूपेश बघेल की धमकी पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, पुलिस पर दबाव बनाने वे यह धमकी दे रहे हैं। अगर ऐसी धमकी देंगे तो उनकी सरकार कभी नहीं आएगी। (Vijay Sharma on Bhupesh Baghel) आप दादागिरी करेंगे, पुलिस को धमकाएंगे, ऐसे नहीं चलेगा। वह प्रदेश के सीएम रहे हैं, इतना तो समझना चाहिए। गृहमंत्री ने पूछा कि, क्या उनके कहने पर पुलिस धारा लगाएगी और धारा हटाएगी?

केदार कश्यप बोले, भूपेश का बयान, महिलाओं का अपमान

बघेल की इस धमकी पर मंत्री केदार कश्यप ने भी निशाना साधते हुए कहा कि, ये बयान अहिल्याबाई, रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगनाओं का अपमान है। कांग्रेस हमेशा नारी को अबला रूप में देखना चाहती है, इसलिए हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ने से रोका है। मंत्री कश्यप ने कहा कि, इनके लिए सिर्फ प्रियंका और सोनिया गांधी ही सम्माननीय हैं। देश की बाकी महिलाओं के लिए इनके मन में कोई सम्मान नहीं है।

‘गीदड़ भभकी न दें कांग्रेस’ : रामविचार नेताम

इसी तरह प्रदेश के कृषि मंत्री ने भी भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। पुलिस को दी गई धमकी पर मंत्री रामविचार नेताम ने चुनौती पेश करते हुए कहा कि, तो आए ना, मैदान भी खाली है। बीजेपी इस तरह की गीदड़ भभकी पहले से देख चुकी। (Vijay Sharma on Bhupesh Baghel) ऐसी भभकी देखते हुए हम यहां तक पहुंचे हैं। कांग्रेस और उनके नेता मुंगेरीलाल के सपने देखना छोड़ें। वे संविधान के अनुरूप व्यवहार करें तो अच्छा रहेगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

जानें क्या है पूरा विवाद?

बता दें कि, नगर पंचायत शिवनंदनपुर में पहली बार 1 जून को चुनाव हो रहा है। इसी चुनावी माहौल के बीच प्रचार-प्रसार के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी। भाजपा पदाधिकारी की शिकायत पर विश्रामपुर पुलिस ने कांग्रेस के एक पदाधिकारी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। इसी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी पिछले दो दिनों से थाना परिसर के सामने धरना प्रदर्शन कर रही है और एफआईआर वापस लेने की मांग कर रही है।

इन्हें भी पढ़े:

सीजेपी को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत कराने के लिए वकील पहुंचा निर्वाचन आयोग

कसौली में वायुसेना स्टेशन के पास जंगल में आग, बुझाने के लिए वायुसेना ने हेलीकॉप्टर तैनात किए

हिमाचल पंचायत चुनाव: पहले चरण में 78.53 प्रतिशत मतदान; महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा

लखनऊ: विवाह के छह माह बाद महिला ससुराल में मृत पाई गई, परिवार का दहेज हत्या का आरोप

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर इंडिगो के विमान में धुआं, सुरक्षित बाहर निकलते वक्त दो यात्री जख्मी

हत्या के मामले में फरार पूर्व बीडीओ नशे में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार, जमानत मिली


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown