गुरुग्राम में मंदिर से गहने चुराने के आरोप में बॉडीबिल्डर गिरफ्तार

गुरुग्राम में मंदिर से गहने चुराने के आरोप में बॉडीबिल्डर गिरफ्तार

गुरुग्राम में मंदिर से गहने चुराने के आरोप में बॉडीबिल्डर गिरफ्तार
Modified Date: April 25, 2026 / 10:20 pm IST
Published Date: April 25, 2026 10:20 pm IST

गुरुग्राम, 25 अप्रैल (भाषा) हरियाणा के गुरुग्राम में एक पुराने मंदिर से लाखों रुपये के गहने चुराने के आरोप में एक बॉडीबिल्डर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान कपिल उर्फ ​​कालू (30) के रूप में हुई है, जो गुरुग्राम के 12 बिस्वा गांव का निवासी है।

पुलिस ने बताया कि कपिल एक बॉडीबिल्डर है, जो नशे की लत के कारण चोरी करने लगा था।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 21 अप्रैल की सुबह हुई।

पुलिस ने बताया कि न्यू कॉलोनी थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि प्रताप नगर स्थित दुर्गा देवी मंदिर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने देवी की सोने की नथनी और छत्र चुरा लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गयी और फुटेज में उसके देवी की पूजा करने के बाद गहने चुराते हुए देखा जा सकता है।

पुलिस ने शुक्रवार रात कपिल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने चोरी की गई नथनी और अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “कपिल के खिलाफ पहले से ही चोरी, मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित दो अन्य मामले दर्ज थे। चोरी के एक मामले में अदालत में पेश न होने के कारण उसे फरार घोषित किया गया है। हम आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।”

भाषा जितेंद्र माधव

माधव


लेखक के बारे में