कुआलालंपुर-हैदराबाद एयरएशिया की उड़ान में बम की धमकी झूठी निकली

कुआलालंपुर-हैदराबाद एयरएशिया की उड़ान में बम की धमकी झूठी निकली

कुआलालंपुर-हैदराबाद एयरएशिया की उड़ान में बम की धमकी झूठी निकली
Modified Date: May 16, 2026 / 07:28 pm IST
Published Date: May 16, 2026 7:28 pm IST

हैदराबाद, 16 मई (भाषा) कुआलालंपुर से हैदराबाद आ रही एयरएशिया की एक उड़ान में बम विस्फोट की धमकी सुरक्षा जांच में झूठी साबित हुई।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि जीएमआर राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय (आरजीआई) हवाई अड्डे के ग्राहक सेवा विभाग को शुक्रवार को ईमेल के जरिए उड़ान में बम विस्फोट की धमकी मिली थी।

ईमेल में दावा किया गया था कि उड़ान में एक आत्मघाती हमलावर सवार है।

पुलिस के अनुसार, विमान के उतरने के बाद सुरक्षा जांच की गई जिसमें धमकी झूठी पाई गई।

भाषा

प्रचेता पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में