पुलवामा हमले में शहीद हुए विजय कुमार मौर्या के परिवार ने कहा पाकिस्तान को सबक सिखाने की जरूरत
पुलवामा हमले में शहीद हुए विजय कुमार मौर्या के परिवार ने कहा पाकिस्तान को सबक सिखाने की जरूरत
देवरिया।पुलवामा अटैक में शहीद हुए 40 जवानों में से उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी सीआरपीएफ के जवान विजय कुमार मौर्य भी शहीद हो गए थे। ऐसे में पूरे परिवार में शोक की लहर है। लेकिन भारतीय वायुसेना द्वारा सीआरपीएफ के जवानों की शहादत के 12 वे दिन किये गए आतंकी ठिकानों पर हमले से शहीद विजय कुमार मौर्य के बड़े भाई ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Brother of CRPF jawan Vijay Maurya(who lost his life in #PulwamaTerrorAttack): We are very happy that this(IAF strikes on JeM camp across LoC) happened, but we want pressure on Pakistan be kept up so that no terror org like JeM dares to attack us again pic.twitter.com/XHuLzmUCNy
— ANI UP (@ANINewsUP) February 26, 2019
उन्होंने कहा है कि हम बहुत खुश हैं कि यह एलओसी पार करके जैश के कैंप पर भारतीय वायुसेना ने हमला किया किया है। लेकिन हम चाहते हैं कि भारत ऐसी कोई कार्रवाई करे जिससे पाकिस्तान पर दबाव बना रहे ताकि कोई भी आतंकी संगठन जैश की तरह हमारी तरफ देखने कि हिम्मत न करे । ज्ञात हो कि पुलवामा हमले में उत्तर प्रदेश के देवरिया के विजय कुमार मौर्या भी शामिल थे। 30 वर्षीय विजय कुमार मौर्य करीब एक दशक से सेवा दे रहे थे। जिस वक्त उनके शहादत की सुचना उनके परिवार को दी गई। काफी देर तक उनका परिवार इस बात को स्वीकार ही नहीं कर पा रहा था। गुरुवार को पुलवामा आतंकी हमले में जब उनकी शहादत की सूचना उनके परिवार वालों को दी गई तो पहले उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/EjSbu5nbEuo” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


