सवाल आपका है

BSF Jawan Back From Pakistan: 20 दिन बाद अटारी वाघा बॉर्डर से भारत लौटा BSF जवान, पाकिस्तान के कैद में था कॉस्टेबल BSF Jawan Back From Pakistan: 20 दिन बाद अटारी वाघा बॉर्डर से भारत लौटा BSF जवान, पाकिस्तान के कैद में था कॉस्टेबल पूर्णम कुमार

BSF Jawan Back From Pakistan | Image Source | IBC24

BSF Jawan Back From Pakistan | Image Source | IBC24

नई दिल्ली: BSF Jawan Back From Pakistan: सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान पूर्णम कुमार शॉ, जो बीते 23 अप्रैल 2025 से पाकिस्तान रेंजर्स की हिरासत में थे आखिरकार करीब 20 दिनों बाद मंगलवार को वतन लौट आए हैं। BSF द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार को सुबह 10:30 बजे पाकिस्तान ने भारत को सौंपा।

BSF Jawan Back From Pakistan: बताया जा रहा है कि जवान पूर्णम कुमार गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा लांघ कर पाकिस्तान की ओर चले गए थे जिसके बाद उन्हें पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था। भारत ने इस मामले को कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर गंभीरता से उठाया था।

BSF Jawan Back From Pakistan: BSF के वरिष्ठ अधिकारियों ने जवान की वापसी की पुष्टि की है और बताया कि उन्हें भारत में सुरक्षित रूप से वापस लाया गया है। वर्तमान में उनसे आवश्यक पूछताछ की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन परिस्थितियों में वह सीमा पार कर गए थे और पाकिस्तान में उनके साथ क्या व्यवहार हुआ।

 

 

Exit mobile version