दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 15 से 20 फरवरी तक, 16 फरवरी को आतिशी करेंगी बजट पेश

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 15 से 20 फरवरी तक, 16 फरवरी को आतिशी करेंगी बजट पेश

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 15 से 20 फरवरी तक, 16 फरवरी को आतिशी करेंगी बजट पेश
Modified Date: January 26, 2024 / 01:57 pm IST
Published Date: January 26, 2024 1:57 pm IST

नयी दिल्ली, 26 जनवरी (भाषा) दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 15 से 20 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी 16 फरवरी को दिल्ली सरकार का 2024-25 का बजट प्रस्तुत करेंगी।

यह आतिशी द्वारा पेश किया जाने वाला पहला बजट होगा जिन्हें पिछले साल ही वित्त विभाग सौंपा गया था।

अधिकारी ने बताया कि बजट सत्र की एक फाइल उप राज्यपाल वी के सक्सेना की स्वीकृति के लिए उन्हें भेज दी गई है।

भाषा वैभव नरेश

नरेश


लेखक के बारे में