व्यापारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

व्यापारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

व्यापारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: November 16, 2022 3:44 pm IST

जयपुर, 16 नवंबर (भाषा) जयपुर के शास्त्री नगर थानाक्षेत्र में बुधवार को एक व्यवसायी ने अज्ञात कारणों के चलते अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि स्वर्णकार कॉलोनी निवासी व्यवसायी मनमोहन सोनी (41) ने सुबह अपना कमरा बंद करके खुद को गोली मार ली। उन्होंने बताया कि गोली की आवाज सुनकर परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर सोनी को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया, ‘‘मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।’’

उन्होंने बताया कि जिस रिवॉल्वर से व्यवसायी ने खुद को गोली मारी, वह लाइसेंसी है। उन्होंने बताया कि व्यवसायी का शहर में एक डिपार्टमेंटल स्टोर है।

उन्होंने बताया कि परिजनों से प्रारंभिक पूछताछ से पता चला कि सोनी पिछले कुछ दिनों से परेशान थे लेकिन उन्होंने स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं किया।

भाषा कुंज

अमित

अमित


लेखक के बारे में