पश्चिम बंगाल में तीन राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को उपचुनाव: निर्वाचन आयोग

पश्चिम बंगाल में तीन राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को उपचुनाव: निर्वाचन आयोग

पश्चिम बंगाल में तीन राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को उपचुनाव: निर्वाचन आयोग
Modified Date: July 6, 2026 / 03:26 pm IST
Published Date: July 6, 2026 3:26 pm IST

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 24 जुलाई को उपचुनाव होगा। ये सीटें तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी सांसदों के इस्तीफे के कारण खाली हुई हैं।

इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीनों सीटें जीतने की संभावना है।

तृणमूल के जिन तीन राज्यसभा सदस्यों ने इस्तीफा दिया था, उनमें सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाइक शामिल है। इन तीनों ने जून में अलग-अलग तिथियों पर इस्तीफा दिया था। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए अपने पद छोड़े थे।

निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, मतदान के बाद मतगणना 24 जुलाई की शाम को की जाएगी।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की भारी जीत के बाद, इन तीनों उपचुनावों के जरिये राज्यसभा में भी भाजपा की संख्या बढ़ने की संभावना है।

सुखेंदु शेखर राय का कार्यकाल 18 सितंबर 2029 तक, सुष्मिता देव का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक और बड़ाइक का कार्यकाल 18 सितंबर 2029 तक था।

उपचुनाव में चुने जाने वाले नए सांसद अपने-अपने पूर्ववर्तियों के शेष कार्यकाल के लिए निर्वाचित होंगे।

भाषा हक हक अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में