बच्ची से बलात्कार व हत्या के आरोपी कैब चालक ने भागने की कोशिश की, पुलिस मुठभेड़ में घायल

बच्ची से बलात्कार व हत्या के आरोपी कैब चालक ने भागने की कोशिश की, पुलिस मुठभेड़ में घायल

बच्ची से बलात्कार व हत्या के आरोपी कैब चालक ने भागने की कोशिश की, पुलिस मुठभेड़ में घायल
Modified Date: June 23, 2026 / 09:41 pm IST
Published Date: June 23, 2026 9:41 pm IST

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) दक्षिण दिल्ली में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर बलात्कार के बाद उसकी हत्या करने के आरोपी कैब चालक ने मंगलवार को पुलिस कर्मी की पिस्तौल कथित रूप से छीन कर भागने की कोशिश और इस दौरान हुई मुठभेड़ में वह घायल हो गया।

यह मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस 29 वर्षीय बाशु कुमार सिंह को घटनाओं के क्रम का पुनर्निर्माण कराने के लिए फतेहपुर बेरी के पास मंडी रोड स्थित स्थान पर लेकर गई थी।

सिंह ने कथित तौर पर अपनी कार के अंदर बच्ची का यौन उत्पीड़न किया और उसे फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड के पास एक वन क्षेत्र में ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, जब घटनाओं के क्रम का पुन:निर्माण किया जा रहा था, तब सिंह ने कथित तौर पर भागने का प्रयास किया और एक पुलिसकर्मी की सरकारी पिस्तौल छीन ली।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘इसके बाद हुई झड़प में आरोपी ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में उस पर गोली चलाई और उसे भागने से रोकने के लिए उसके पैर में गोली मार दी।’

सिंह को तुरंत काबू में किया गया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

पुलिस ने कहा कि भागने के प्रयास के संबंध में कानूनी कार्यवाही शुरू की जा रही है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी के माध्यम से सिंह को कथित बलात्कार और हत्या के छह घंटे के भीतर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

उस पर सोमवार तड़के महरौली में छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास फुटपाथ पर अपने परिवार के साथ सो रही बच्ची का अपहरण करने, उसके साथ बलात्कार करने और उसकी हत्या करने और उसके शव को हरियाणा सीमा के पास एक वन क्षेत्र में पत्थरों के नीचे छिपाने का आरोप है।

भाषा नोमान

नोमान माधव

माधव


लेखक के बारे में