सीएपीएफ कर्मियों को पदोन्नति में करना पड़ता है लंबा इंतजार: धर्मेंद्र राठौड़

सीएपीएफ कर्मियों को पदोन्नति में करना पड़ता है लंबा इंतजार: धर्मेंद्र राठौड़

सीएपीएफ कर्मियों को पदोन्नति में करना पड़ता है लंबा इंतजार: धर्मेंद्र राठौड़
Modified Date: March 25, 2026 / 10:48 pm IST
Published Date: March 25, 2026 10:48 pm IST

जयपुर, 25 मार्च (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने बुधवार को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) कर्मियों से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि सीएपीएफ कर्मियों को वर्षों की सेवा के बावजूद पदोन्नति के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है और कभी-कभी यह इंतजार 25–30 साल तक खिंच जाता है।

उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की हालिया बातचीत का उल्लेख किया जिन्होंने हाल में एक सहायक कमांडेंट और उनके परिवार से मुलाकात की थी। राठौड़ ने कहा कि इस बातचीत से सीएपीएफ अधिकारियों की चिंताओं को राष्ट्रीय स्तर पर उजागर किया गया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर सीएपीएफ अधिकारियों की सेवा शर्तों से संबंधित उच्चतम न्यायालय के फैसले को लागू करने की मांग की है।

राठौड़ के मुताबिक शीर्ष अदालत ने सीएपीएफ अधिकारियों को संगठित कैडर का दर्जा देने और उनके अपने कैडर में समय पर पदोन्नति सुनिश्चित करने पर सहमति जताई थी।

भाषा बाकोलिया धीरज

धीरज


लेखक के बारे में