जयपुर में एक विदेशी महिला को छेडने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला

Ads

जयपुर में एक विदेशी महिला को छेडने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला

  •  
  • Publish Date - July 4, 2023 / 05:14 PM IST,
    Updated On - July 4, 2023 / 05:14 PM IST

जयपुर, चार जुलाई (भाषा) जयपुर पुलिस ने एक वीडियो सामने आने के बाद कथित तौर पर एक विदेशी महिला को छेड़ने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वीडियो में आरोपी विदेशी युवती को गलत तरीके से छूते हुए और उसके साथ एक होटल में जाते हुए दिखाई दे रहा है।

विधायकपुरी थानाधिकारी भरत सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस हेल्पलाइन के व्हाट्सएप नंबर पर एक वीडियो आने के बाद पुलिस ने सोमवार रात अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया ।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार वीडियो मोतीलाल अटल रोड का है, जहां 18 दिन पहले एक ब्रिटिश विदेशी महिला अपने दोस्त के साथ रुकी थी। उन्होंने कहा कि आरोपी व्यक्ति टैक्सी या कैब चालक लगता है जो उसे गलत तरीके से छूता हुआ और उसके साथ चलता हुआ दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रहा है।

भाषा कुंज राजकुमार