सीबीआई के अधिकारी मंगलवार को मेरा बैंक लॉकर देखने आ रहे हैं: सिसोदिया

सीबीआई के अधिकारी मंगलवार को मेरा बैंक लॉकर देखने आ रहे हैं: सिसोदिया

सीबीआई के अधिकारी मंगलवार को मेरा बैंक लॉकर देखने आ रहे हैं: सिसोदिया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: August 29, 2022 6:56 pm IST

नयी दिल्ली, 29 अगस्त (भाषा) दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारी मंगलवार को उनके बैंक लॉकर देखने आएंगे। हालांकि, सिसोदिया ने यह भी कहा कि उन्हें कुछ नहीं मिलेगा।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सिसोदिया उन 15 लोगों और संस्थाओं में शामिल हैं, जिन्हें दिल्ली आबकारी नीति के कार्यान्वयन में हुई कथित अनियमितताओं के सिलसिले में दर्ज सीबीआई की प्राथमिकी में नामजद किया गया है।

सीबीआई ने 19 अगस्त को इस मामले में सिसोदिया के आवास समेत 31 स्थानों पर छापे मारे थे।

सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘कल सीबीआई हमारा बैंक लॉकर देखने आ रही है। 19 अगस्त को मेरे घर पर 14 घंटे के छापे में कुछ नहीं मिला था। लॉकर में भी कुछ नहीं मिलेगा। सीबीआई का स्वागत है। जांच में मेरा और मेरे परिवार का पूरा सहयोग रहेगा।”

सिसोदिया का कहना है कि उन्हें एक झूठे मामले में आरोपी बनाया गया है, ताकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आगे बढ़ने से रोका जा सके, जो 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकल्प के तौर पर उभरे हैं।

भाषा जोहेब माधव

माधव दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में