सीबीआई ने 4.56 करोड़ रू के गबन के आरोप में इंडियन ओवरसीज बैंक के अधिकारियों पर मामला दर्ज किया

सीबीआई ने 4.56 करोड़ रू के गबन के आरोप में इंडियन ओवरसीज बैंक के अधिकारियों पर मामला दर्ज किया

सीबीआई ने 4.56 करोड़ रू के गबन के आरोप में इंडियन ओवरसीज बैंक के अधिकारियों पर मामला दर्ज किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: January 29, 2021 11:27 am IST

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा एवं गुंटूर में इंडियन ओवरसीज बैंक के छह अधिकारियों पर बैंक के एक खाते से कथित रूप से 4.56 करोड़ रूपये का गबन करने का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एजेंसी ने इस मामले में आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में कई स्थानों की तलाशी भी ली।

सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा, ‘‘ आरोप है कि आरोग्य भद्रथ के सचिव के गुंटूर में इंडियन ओवरसीज बैंक की मंगलागिरि शाखा में बचत खाते थे और उन्होंने एक खाते में चार बार 90-90 लाख रूपये तथा एक अन्य खाते में 68.84 लाख रूपये जमा कराए थे। इस तरह इन खातों में उनके 4.28 करोड़ रूपये थे।’’

आरोपी अधिकारियों ने खाताधारक के किसी अनुरोध के बिना ही इन चारों खातों को बंद कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ आरोप यह भी है कि आरोग्य भद्रथ के सचिव के इन चारों खातों की 3.87 करोड़ रूपये की जमाराशि और एक अन्य खाते से 68.84 लाख रूपये (करीब) अलग अलग तिथियों में थोड़े-थोड़े करके निकाले गये और उन्हें विभिन्न बैंक कार्यालयों के खातों एवं तीसरे पक्ष के खातों से होते हुए असंबंधित खाते में अंतरित कर दिया गया। ’’

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश


लेखक के बारे में