महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर CBI का शिकंजा, कई जगहों पर छापेमारी.. वसूली मामले में बड़ा एक्शन
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर CBI का शिकंजा, कई जगहों पर छापेमारी.. वसूली मामले में बड़ा एक्शन
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के घर शनिवार सुबह सीबीआई ने छापा मारा। इससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय जांच एजेंसी ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई ने प्रारंभिक जांच शुक्रवार को पूरी कर ली थी।
पढ़ें- पूर्व सीएम कमलनाथ ने कलावती भूरिया के निधन पर जताया दुख, ट्वीट कर कही ये बात
इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर 14 अप्रैल को सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के संदर्भ में प्रारंभिक जांच के तहत बुधवार को उनसे आठ घंटे पूछताछ की। देशमुख के खिलाफ मुंबई पुलिस के पूर्व प्रमुख परमबीर सिंह ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
पढ़ें- 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को झटका, 1 ज…
बता दें जांच एजेंसी ने मुंबई के पूर्व शीर्ष पुलिस अधिकारी परमबीर सिंह की ओर से लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ा एक मामला दर्ज किया है। मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने सीबीआई को जांच सौंप दी गई थी।
पढ़ें- नक्सलियों ने 26 अप्रैल को भारत बंद का किया ऐलान, कम…
अदालत ने जांच एजेंसी को यह तय करने के लिए 15 दिन का समय दिया था कि भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया जा सकता है या नहीं। मामला दर्ज करने के बाद, सीबीआई ने शनिवार को कई जगहों पर छापेमारी की।

Facebook


