केंद्र ने ‘राज्य पुलिस बल आधुनिकीकरण’ योजना के लिए 450.53 करोड़ रुपये आवंटित किए: सरकार

केंद्र ने 'राज्य पुलिस बल आधुनिकीकरण' योजना के लिए 450.53 करोड़ रुपये आवंटित किए: सरकार

केंद्र ने ‘राज्य पुलिस बल आधुनिकीकरण’ योजना के लिए 450.53 करोड़ रुपये आवंटित किए: सरकार
Modified Date: March 25, 2026 / 08:27 pm IST
Published Date: March 25, 2026 8:27 pm IST

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा को बताया कि केंद्र ने ‘राज्य पुलिस बल आधुनिकीकरण’ योजना के तहत अगले वित्त वर्ष के लिए 450.53 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

राय ने उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि 2025-26 के लिए इस योजना का बजट अनुमान 540 करोड़ रुपये था, जबकि चालू वित्त वर्ष के लिए संशोधित अनुमान 225 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है।

फरवरी 2026 तक व्यय 120.68 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, राय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ समीक्षा बैठक के बाद व्यय में वृद्धि होने की संभावना है।

मंत्री ने राज्यों से इस योजना के तहत केंद्र द्वारा आवंटित निधि के साथ-साथ अपने स्वयं के बजट का भी उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने अभी तक कोई राशि खर्च नहीं की है।

राय ने संबंधित प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि इस योजना का उद्देश्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा पुलिस आधुनिकीकरण के प्रयासों में सहयोग देना है।

उन्होंने कहा, “वित्त वर्ष 2025-26 (अब तक) में, इस योजना के तहत, मंत्रालय ने 2,600 करोड़ रुपये की विशेष योजनाओं को मंजूरी दी है और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को 479.34 करोड़ रुपये स्वीकृत/जारी किए हैं। ’’

राय ने बताया कि 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए 450.53 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

भाषा अविनाश सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में