राजकीय स्तुति गीत को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की परंपरा को बदल रही केंद्र सरकार: कार्ति चिदंबरम

राजकीय स्तुति गीत को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की परंपरा को बदल रही केंद्र सरकार: कार्ति चिदंबरम

राजकीय स्तुति गीत को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की परंपरा को बदल रही केंद्र सरकार: कार्ति चिदंबरम
Modified Date: May 11, 2026 / 09:44 pm IST
Published Date: May 11, 2026 9:44 pm IST

चेन्नई, 11 मई (भाषा) कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने सोमवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह राजकीय स्तुति गीत ‘तमिल थाई वाझ्तु’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की लंबे समय से चली आ रही परंपराओं को “गुपचुप” तरीके से बदल रही है।

मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह में राजकीय गीत को शुरुआत के बजाय अंत में बजाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

इस पर द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) ने भी आपत्ति जताई है, जबकि टीवीके सरकार को बाहर से समर्थन दे रही वीसीके ने कहा है कि वह इस मामले में आगे की कार्रवाई के बारे में निर्णय लेगी।

‘पीटीआई वीडियो’ से बात करते हुए कार्ति ने शपथ ग्रहण समारोह की व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि राजकीय गीत पारंपरिक रूप से शुरुआत में बजाया जाता रहा है।

उन्होंने कहा, “तमिलनाडु में यह बात स्पष्ट है कि तमिल थाई वाझ्तु को प्राथमिकता मिलनी चाहिए और इसे पहले ही बजाया जाना चाहिए।”

कार्ति ने आरोप लगाते हुए कहा, “अब केंद्र सरकार की ओर से गुपचुप तरीके से एक नया निर्देश दिया गया है, जिसमें राजकीय गीत को अंत में रखा गया है। यह हमारे लिए स्वीकार्य नहीं है।”

भाषा जोहेब संतोष

संतोष


लेखक के बारे में