केंद्र ने फिल्म उद्योग को मजबूत करने के लिए प्रसून जोशी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया

केंद्र ने फिल्म उद्योग को मजबूत करने के लिए प्रसून जोशी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया

केंद्र ने फिल्म उद्योग को मजबूत करने के लिए प्रसून जोशी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया
Modified Date: June 30, 2026 / 12:47 am IST
Published Date: June 30, 2026 12:47 am IST

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) केंद्र सरकार ने सोमवार को प्रसार भारती के अध्यक्ष प्रसून जोशी की अध्यक्षता में एक अध्ययन समूह के गठन की घोषणा की, जो भारतीय फिल्म उद्योग को मजबूत बनाने के उपाय सुझाएगा।

सरकार ने राज्यों के साथ सिनेमा हॉल स्थापित करने संबंधी मसौदा विनियम भी साझा किए हैं।

सरकार का कहना है कि इसे अपनाने से देश में सिनेमाघरों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि फिलहाल विभिन्न राज्यों में थिएटर स्थापित करने के लिए अलग-अलग नियम और अनुमति प्रक्रियाएं लागू हैं।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में ये फैसले लिए गए।

मंत्रालय ने बताया कि उद्योग विशेषज्ञों और प्रौद्योगिकी साझेदारों को शामिल करते हुए गठित यह अध्ययन समूह भारतीय सिनेमा के समक्ष मौजूद अवसरों और चुनौतियों का अध्ययन करेगा तथा इस क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक उपायों की सिफारिश करेगा।

भाषा

राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में