Chhindwara Cough Syrup Latest News: छिंदवाड़ा के जहरीले कफ सिरप मामले को लेकर दिल्ली तक हलचल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ली राज्यों की बैठक, दिए ये अहम निर्देश
Chhindwara Cough Syrup Latest News: Chhindwara's poisonous cough syrup case creates stir in Delhi
Chhindwara Cough Syrup Latest News. Image Source- IBC24 Archive
छिंदवाड़ा: Chhindwara Cough Syrup Latest News: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में किडनी फेल होने से 14 मासूमों की मौत हो गई। 1 से 5 साल तक के इन बच्चों को सर्दी, खांसी और बुखार हुआ था। इस मामले को लेकर दिल्ली तक हलचल मची हुई है। कफ सिरप मामले को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में रविवार को बड़ी बैठक हुई। बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिव शामिल हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम निर्देश राज्यों को दिए गए। उन्होंने राज्यों को स्पष्ट कहा है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौजूदा दवा फैक्ट्रियों की जांच होगी। नियम पालन न होने पर फैक्ट्री का लाइसेंस रद्द होगा।
गिरफ्तार डॉक्टर के समर्थन में IMA
Chhindwara Cough Syrup Latest News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में किडनी फेल होने से हुई 14 मासूमों की मौत के बाद आरोपी डॉक्टर को शनिवार देर रात ही एसपी की स्पेशल टीम द्वारा हिरासत में ले लिया गया था। वहीं रविवार को डॉक्टर प्रवीण सोनी पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इधर IMA गिरफ्तार डॉक्टर के समर्थन में आ गया है। IMA ने कहा कि डॉक्टर नहीं, दवा कंपनी और लायसेंसिंग एजेंसी पर कार्रवाई की जाए। डॉक्टर ने वहीं दवा लिखी, जो बाजार में उपलब्ध थी। डॉक्टर की तुरंत रिहाई की मांग की। अगर रिहाई नहीं हुई तो 7 अक्टूबर से चिकित्सा सेवा ठप करने की भी चेतावनी दी।
- Kondagaon News: ‘मैं पीकर आया हूं तो…ज्यादा से ज्यादा मुझे हटा दिया जाएगा, मीटिंग में नशे में पहुंचा सचिव सस्पेंड
- Kawardha Road Accident: कवर्धा सड़क हादसे में 3 शिक्षिका समेत 5 लोगों की मौत, रॉन्ग साइड से आ रही ट्रक ने रौंदा

Facebook


