सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की
Modified Date: July 6, 2026 / 03:32 pm IST
Published Date: July 6, 2026 3:32 pm IST

(तस्वीर के साथ)

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) नवनियुक्त थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने सोमवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस मुलाकात की एक तस्वीर साझा की।

राष्ट्रपति कार्यालय ने पोस्ट में कहा, ‘थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने अपनी पत्नी श्रीमती कोमल सेठ के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।’

जनरल धीरज सेठ ने 30 जून को नए थल सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला है। उनके पास पश्चिमी मोर्चे पर सेना की दो परिचालन कमानों का नेतृत्व करने का अनुभव है।

भाषा सुमित नरेश

नरेश


लेखक के बारे में