कोरोना काल में बंद हुआ कोचिंग सेंटर, तो संचालक ने बना डाला जुए का अड्डा, फिर लगने लगा बेगम-बादशाह पर दांव

कोरोना काल में बंद हुआ कोचिंग सेंटर, तो संचालक ने बना डाला जुए का अड्डा, फिर लगने लगा बेगम-बादशाह पर दांव

कोरोना काल में बंद हुआ कोचिंग सेंटर, तो संचालक ने बना डाला जुए का अड्डा, फिर लगने लगा बेगम-बादशाह पर दांव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: October 24, 2020 1:07 pm IST

सूरत: कोरोना संक्रमण के चलते सरकार ने मार्च से पूरे देश में शैक्षणिक संस्थानों को बंद करवा दिया था। कोरोना काल में प्राइवेट स्कूलों और कोचिंग संचालकों का व्यापार ठप्प हो गया। वहीं, कोचिंग सेंटर बंद होने के बाद एक कोचिंग संचालक ने अनोखा फैसला लिया है। दरअसल, संचालक ने कोचिंग सेंटर बंद होने के बाद कोचिंग सेंटर को जुए का अड्डा बना डाला। हैरान करने वाली बात ये है कि इस अड्डे में आस-पास के कई लोग यहां जुआ खेलने आते थे। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने दबिश देकर कोचिंग सेंटर संचालक सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Read More: रेणु जोगी का बयान- असली-नकली जाति का फैसला कांग्रेस न करे तय, जनता की अदालत सबसे बड़ी

मिली जानकारी के अनुसार मामला कतारगाम थाना क्षेत्र का है, जहां शनिवार को सोनाणी ट्यूशन क्लासेज में पुलिस ने दबिश देकर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि यहां कोचिंग सेंटर संचालक 1-1 हजार रुपए लेकर जुआ खिलावाता था। पुलिस ने ट्यूशन क्लासेज की तलाशी ली तो आरोपी वहां जुआ खेल रहे थे। मौके से पुलिस की टीम ने लगभग 60 हजार रुपए और मोबाइल जब्त किए हैं।

Read More: हेलमेट नहीं लगाने पर पुलिस ने रोका, तो बौखलाई महिला ने बीच सड़क पर कर दी बेरहमी से पिटाई

बताया गया कि कोचिंग सेंटर संचालक ने अनलॉक में ढील मिलने के बाद कोचिंग सेंटर को जुए के अड्डे में बदल दिया था। यहां आस-पास के ही नहीं दूर-दूर से लोग जुआ खेलने आते थे। इसके बदले वो कोचिंग सेंटर संचालक को 1-1 हजार रुपए देते थे।

Read More: दिवाली में अपने घर जाने की सोच रहे लोगों की बढ़ सकती है मुश्किलें, रेलवे ने 13 ट्रेनें को किया निरस्त, 10 गाड़ियां आधी दूरी तक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"