सो रहे युवक की जींस में घुसा कोबरा, फिर जो हुआ वो उसे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सो रहे युवक की जींस में घुसा कोबरा, फिर जो हुआ वो उसे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सो रहे युवक की जींस में घुसा कोबरा, फिर जो हुआ वो उसे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: July 28, 2020 2:17 pm IST

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक युवक की जींस में उस वक्त सांप घुस गया, जब वह सो रहा था। लेकिन इसके बाद जो हुआ उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बताया गया पैंट में साप घुसने की जानकारी होने पर युवक पूरी रात घर के पिल्लर के सहारे खड़ा रहा, फिर सुबह सपेरे ने आकर सांप को बाहर निकाला। तब जाकर युवक के जान में जान आई।

Read More: इस राज्य में 31 अगस्त तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, बकरीद के दिन नहीं कोई पाबंदी

मिली जानकारी के अनुसार मामला जमालपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव का है। यहां प्राथमिक शाला में सौभाग्य योजना के तहत बिजली का काम करने वाले श्रमिकों को रुकवाया गया है। कल रात यहां रहने वाल लवलेश की जींस में कोबरा घुस गया। युवक को जब पता चला तो वह डर से कांपने लगा। लेकिन उसने समझदारी दिखाई और धीरे-धीरे खड़ा होकर मकान के पिलर के सहारे खड़ा रहा।

Read More: राफेल को भारत लाने में वायुसेना के इस अफसर ने निभाई अहम भूमिका, कश्मीर से है नाता

जींस काटकर निकाला गया कोबरा
सुबह जब मामले की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी सूचना के अनुसार गांव पहुंची थी। इसके बाद सपेरे ने काफी मशक्कत के बाद युवक का जींस काटकर कोबरा को बाहर निकाला। गनीमत ये रही कि सांप ने युवक को नहीं काटा।

Read More: खाना नहीं मिलने पर कोरोना मरीजों ने किया हंगामा, रायपुर इंडोर स्टेडियम का मामला


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"