Ketan Agarwal Murder Case : ‘सरप्राइज प्लान’ के नाम पर बुलाया, 33 डिग्री गर्मी में हूडी पहनकर किले पर घूम रहा था एक शख्स, केतन अग्रवाल केस में खुल रही हैं चौंकाने वाली परतें
पुणे के लोहगढ़ किले पर कारोबारी परिवार के युवक केतन अग्रवाल की मौत की जांच में नए CCTV फुटेज और परिवार के बयानों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब कथित साजिश, रहस्यमयी युवक और 'सरप्राइज प्लान' के एंगल से मामले की जांच कर रही है।
Ketan Agarwal Murder Case / Image Source : FILE
- केतन के परिवार ने उसे बेहद सतर्क और जोखिम से दूर रहने वाला बताया।
- CCTV में एक रहस्यमयी युवक हूडी और हेडफोन पहने नजर आया।
- पुलिस को युवक और अन्य लोगों के बीच कथित इशारों पर शक।
पुणे : Ketan Agarwal Murder Case : पुणे के प्रसिद्ध लोहगढ़ किले पर कारोबारी विशाल अग्रवाल के बेटे केतन अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की तफ्तीश अब इस बात पर टिक गई है कि क्या केतन खुद किसी खतरनाक जगह पर जा सकता था? 18 जून के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की बारीकी से हुई जांच और परिवार के बयानों ने इस पूरे हादसे को एक सोची-समझी साजिश में तब्दील कर दिया है।
स्वभाव से बेहद सतर्क था केतन
जांच की शुरुआत में पुलिस ने जब केतन के परिजनों से बात की, तो उन्होंने बताया कि केतन स्वभाव से बेहद सतर्क था। Pune Lohagad Fort Ketan Agarwal Case वह ट्रेकिंग के दौरान भी हमेशा 10 से 20 फीट की दूरी बनाकर चलता था और जोखिम लेने से बचता था। यहाँ तक कि एक गोवा ट्रिप के दौरान उसने समुद्र में नहाने से भी साफ मना कर दिया था। ऐसे में उसका गहरी खाई के पास जाना पुलिस के मन में पहला बड़ा संदेह पैदा कर गया।
हूडी वाले युवक का रहस्य
मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने 21 जून को किले के टिकट काउंटर और प्रवेश द्वार के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 18 जून के फुटेज में करीब 33 डिग्री सेल्सियस की तेज गर्मी में एक युवक हूडी पहने और कानों में हेडफोन लगाए दिखाई दिया। पुलिस ने देखा कि जैसे ही उस युवक की नजर केतन और सिया पर पड़ी, वह अचानक रुक कर बैठ गया और उसने हाथ से कुछ संकेत किए। पु
कुछ हिस्सों की पूरी रिकॉर्डिंग नहीं है उपलब्ध
Vishal Agarwal Son Ketan Death, पुलिस का दावा है कि इसके जवाब में सिया की तरफ से भी हल्का इशारा किया गया था। इस युवक के पहुंचने से पहले सिया बार-बार पीछे मुड़कर देख रही थी। मोबाइल नेटवर्क की समस्या के कारण जब केतन ऑनलाइन टिकट भुगतान के लिए रुका था, तब यह युवक भी बिना टिकट लिए ही ऊपर की तरफ चला गया था। हालांकि, बंदरों द्वारा कुछ कैमरों के तार तोड़ दिए जाने के कारण किले के कुछ हिस्सों की पूरी रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं हो पाई है।
‘सरप्राइज प्लान’ और मंगेतर की जिद
पूछताछ के दौरान केतन के दो चाचा और उसकी बहन संजना से पुलिस ने करीब 8 से 9 घंटे तक सघन पूछताछ की। इस दौरान परिवार ने बताया कि 4 जून को भी केतन लोहगढ़ जाना चाहता था लेकिन परिवार ने मना कर दिया था। तब केतन ने अपनी मां को बताया था कि जाने से मना करने पर सिया बहुत रोई थी और उस पर काफी दबाव बनाया था। इसके बाद 17 जून को केतन ने मां को बताया कि 18 जून को सिया के एक दोस्त ने एक ‘सरप्राइज प्लान’ बनाया है, जिसके बाद उसे जाने की अनुमति मिली।
सोची-समझी योजना बनाई
पुलिस जांच में सामने आए आरोपों और परिस्थितियों के अनुसार, कथित तौर पर केतन को रास्ते से हटाने के लिए एक सोची-समझी योजना बनाई गई थी। इस योजना के तहत किले पर पहुंचने के बाद सिया को थकने का बहाना करके एक जगह बैठना था, ताकि तय साजिश को अंजाम दिया जा सके। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मौके के साक्ष्यों और संदिग्धों के बयानों का मिलान कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- New Mining Rules in Chhattisgarh: अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, समझौते के लिए अब देनी होगी इतनी राशि, दोबारा पकड़े गए तो होगा ये एक्शन
- Uttar Pradesh Global Growth Dialogue 2026: योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में UP बन रहा कॉर्पोरेट हब.. मिला 50,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का प्रस्ताव, कई MoU भी
- Vande Bharat: भारत के नाम, ‘इंसाफ’ पर संग्राम!… न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उमड़ रहा जनसैलाब, क्या पूरी होगी महापंचायत की मांग?

Facebook


