कांग्रेस ने सैफ अली नकवी को उप्र इकाई का महासचिव नियुक्त किया

कांग्रेस ने सैफ अली नकवी को उप्र इकाई का महासचिव नियुक्त किया

कांग्रेस ने सैफ अली नकवी को उप्र इकाई का महासचिव नियुक्त किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: December 11, 2020 2:22 pm IST

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस ने शुक्रवार को सैल अली नकवी को अपनी उत्तर प्रदेश इकाई का महासचिव और ज्ञानेश शुक्ला एवं अभिमन्यु सिंह को सचिव नियुक्त किया।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तत्काल प्रभाव से नकवी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और शुक्ला एवं सिंह को सचिव बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के महासचिव बनाए गए सैफ अली नकवी पूर्व सांसद जफर अली नकवी के पुत्र हैं।

भाषा हक हक माधव

माधव


लेखक के बारे में