कांग्रेस ने डीपीसीसी के उपाध्यक्षों और महासचिवों की नियुक्ति की

कांग्रेस ने डीपीसीसी के उपाध्यक्षों और महासचिवों की नियुक्ति की

कांग्रेस ने डीपीसीसी के उपाध्यक्षों और महासचिवों की नियुक्ति की
Modified Date: May 4, 2026 / 12:23 am IST
Published Date: May 4, 2026 12:23 am IST

नयी दिल्ली, तीन मई (भाषा) कांग्रेस ने रविवार को अपनी दिल्ली इकाई में एक नये संगठनात्मक फेरबदल की घोषणा की, जिसमें उपाध्यक्षों और महासचिवों की नयी नियुक्ति और तत्काल प्रभाव से राजनीतिक मामलों की 31 सदस्यीय समिति का गठन शामिल है।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी किए गए दो अलग-अलग बयानों में पार्टी ने कहा कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) में की गई नियुक्तियों को कांग्रेस अध्यक्ष ने मंजूरी दे दी है।

पार्टी ने 12 नेताओं को उपाध्यक्ष नामित किया है, जिनमें सुरेंद्र कुमार, हरिशंकर गुप्ता, भीष्म शर्मा, सी.पी. मित्तल, कमलकांत शर्मा, जगजीवन शर्मा, आभा चौधरी, तस्वीर सोलंकी, मुदित अग्रवाल, लक्ष्मण रावत, अली मेहंदी और अब्दुल हन्नान का नाम शामिल है।

इसके अलावा पार्टी ने 26 नेताओं को महासचिव नियुक्त किया है।

वहीं, पार्टी ने दिल्ली इकाई के लिए राजनीतिक मामलों की 31 सदस्यीय समिति का गठन किया है।

इस समिति में देवेंद्र यादव, अजय माकन, जेपी अग्रवाल, सुभाष चोपड़ा, अनिल चौधरी, संदीप दीक्षित, अलका लांबा, रमेश कुमार, उदित राज, राजेंद्र पाल गौतम, राजेश लिलोठिया, हारून यूसुफ, कृष्णा तीरथ और योगानंद शास्त्री जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

भाषा शफीक सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में