Congress Attacks on AAP: सच हुई PM मोदी की भविष्यवाणी!.. INDIA गठबंधन में मचा भारी बवाल, कांग्रेस बोली ‘AAP से गठबंधन हमारी सबसे बड़ी भूल’
दरअसल बीते लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर निधाना साधते हुए दावा किया था कि जो पार्टियां आज उनके खिलाफ एकजुट दिखाई दे रही है, …
Congress Attacks on AAP before Delhi Assembly Election
Congress Attacks on AAP before Delhi Assembly Election : दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन के बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। माकन ने स्वीकार किया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के साथ कांग्रेस का गठबंधन एक बड़ी गलती थी। यह टिप्पणी उन्होंने आप और भाजपा के खिलाफ जारी की गई चार्जशीट और श्वेत पत्र के दौरान की।
कांग्रेस की ऐतिहासिक भूल पर माकन का बयान
अजय माकन ने अपने बयान में 2013 के दौरान अरविंद केजरीवाल की 49 दिनों की सरकार का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस ने उस समय आप सरकार को समर्थन नहीं दिया होता, तो दिल्ली के नागरिक आज इतनी समस्याओं का सामना नहीं कर रहे होते।
INDIA ब्लॉक और 2024 लोकसभा चुनाव पर प्रभाव
Congress Attacks on AAP before Delhi Assembly Election : अजय माकन ने 2024 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस और आप के बीच हुए गठबंधन को भी नुकसानदायक बताया। उनका कहना है कि इस गठबंधन के नकारात्मक प्रभाव अब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन पर दिख रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस फैसले से कांग्रेस को राजनीतिक स्तर पर काफी नुकसान झेलना पड़ा है।
कांग्रेस-आप गठबंधन पर अटकलें खत्म
हाल ही में कांग्रेस और आप के बीच संभावित गठबंधन को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, अरविंद केजरीवाल ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए किसी भी तरह के तालमेल से इनकार कर दिया। अब, माकन के बयान ने कांग्रेस के भीतर इस मुद्दे पर हो रही बहस को और तेज कर दिया है।
दिल्ली के चुनावी समीकरण पर असर
Congress Attacks on AAP before Delhi Assembly Election : माकन के इस बयान के बाद यह साफ है कि कांग्रेस और आप के बीच संबंध अभी भी तनावपूर्ण हैं। यह बयान आगामी विधानसभा चुनावों में दोनों पार्टियों की रणनीति और संभावनाओं को सीधे तौर पर प्रभावित कर सकता है।
अजय माकन के इस खुलासे ने न केवल कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को उजागर किया है, बल्कि दिल्ली की राजनीति में नए समीकरण बनाने की संभावनाओं को भी जन्म दिया है।
क्या कहा था पीएम ने?
Congress Attacks on AAP before Delhi Assembly Election : दरअसल बीते लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर निधाना साधते हुए दावा किया था कि जो पार्टियां आज उनके खिलाफ एकजुट दिखाई दे रही है, ये सभी इस चुनाव के बाद आपस में लड़ती-झगती हुई दिखाई पड़ेंगी। यह गठबंधन विकास का नहीं बल्कि स्वार्थ का है। ऐसे में अब जब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक-दुसरे पर हमलावर है तो कहा जा रहा है कि, पीएम मोदी की भविष्यवाणी सच हो गई है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Congress Attacks on AAP before Delhi Assembly Election, Told the alliance the biggest mistake

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am