सेंट जेवियर के खिलाफ ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी करने वाले दक्षिणपंथी वक्ता की गिरफ्तारी हो: कांग्रेस

सेंट जेवियर के खिलाफ ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी करने वाले दक्षिणपंथी वक्ता की गिरफ्तारी हो: कांग्रेस

सेंट जेवियर के खिलाफ ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी करने वाले दक्षिणपंथी वक्ता की गिरफ्तारी हो: कांग्रेस
Modified Date: April 20, 2026 / 12:10 am IST
Published Date: April 20, 2026 12:10 am IST

पणजी, 19 अप्रैल (भाषा) गोवा के सेंट फ्रांसिस जेवियर के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक दक्षिणपंथी नेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद विपक्ष ने जनभावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

सनातन महासंघ के संस्थापक गौतम खट्टर का शनिवार शाम को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक वीडियो प्रसारित हुआ है।

कार्यक्रम में स्वामी ब्रह्मेशानंद, राज्य परिवहन मंत्री मौविन गोडिन्हो और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायको संकल्प अमोनकर और दाजी (कृष्ण) सालकर भी उपस्थित थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि कांग्रेस नेता पीटर डिसूजा द्वारा वास्को थाने में दर्ज कराई गई शिकायत की जांच की जा रही है।

सेंट फ्रांसिस जेवियर के अवशेष ओल्ड गोवा के बॉम जीसस चर्च में संरक्षित हैं।

विवाद के बढ़ने पर कांग्रेस नेताओं ने खट्टर की निंदा की, सनातन धर्म रक्षा समिति ने उनके बयान से खुद को अलग कर लिया और ईसाइयों से सद्भावपूर्ण सह-अस्तित्व का हवाला देते हुए माफी मांगी।

कांग्रेस विधायक अल्टोन डी कोस्टा ने खट्टर की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए उनके बयान की निंदा की और इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला तथा गोवा में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाला बताया।

डी कोस्टा ने कहा कि गोवा पुलिस को गोडिन्हो और भाजपा विधायकों की उपस्थिति में सेंट जेवियर का ‘अपमान’ करने के लिए खट्टर को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए।

उन्होंने एक बयान में कहा, “उनका (खट्टर का) भाषण गोवा में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का स्पष्ट प्रयास था। सेंट जेवियर एक पूजनीय संत हैं, जिनकी पूजा सभी धर्मों के लोग करते हैं। खट्टर को गोवा छोड़ने से पहले गिरफ्तार किया जाना चाहिए।”

डी कोस्टा ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर सनातन धर्म रक्षा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज करने की भी मांग की।

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन


लेखक के बारे में