चिकित्सा महाविद्यालय में आग लगने से जुड़े आरोपों की जांच की जाए: कांग्रेस

चिकित्सा महाविद्यालय में आग लगने से जुड़े आरोपों की जांच की जाए: कांग्रेस

चिकित्सा महाविद्यालय में आग लगने से जुड़े आरोपों की जांच की जाए: कांग्रेस
Modified Date: March 21, 2026 / 05:41 pm IST
Published Date: March 21, 2026 5:41 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 21 मार्च (भाषा) केरल में विपक्षी कांग्रेस ने शनिवार को यहां के सरकारी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आग लगने की घटना के बाद पांच मरीजों की मौत को लेकर परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की तत्काल जांच की मांग की।

केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन ने एक बयान में कहा कि 17 मार्च को राज्य सरकार द्वारा संचालित चिकित्सा महाविद्यालय के मल्टी-स्पेशियलिटी ब्लॉक के सर्जिकल आईसीयू में आग लगी थी और घटना में इलाज करा रहे मरीजों की कथित मौत से ‘गहरे सदमे में हैं।’’

अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के बाद प्रभावित यूनिट से सभी मरीजों को सुरक्षित रूप से स्थानांतरित कर दिया गया था।

हालांकि, मृतकों के कुछ परिजनों ने आरोप लगाया है कि ये मौतें आग लगने की घटना से जुड़ी हुई थीं।

सतीशन ने कहा कि परिवारों द्वारा लगाए गए आरोप ‘‘गंभीर’’ हैं और इनकी तत्काल जांच की जानी चाहिए।

उन्होंने रेखांकित किया कि ऐसी खबरें हैं कि आग लगने के दौरान जीवन रक्षक प्रणालियों को हटाने से मौतें हुई होंगी।

परिवार के आरोपों का हवाला देते हुए, सतीशन ने कहा कि सनेश नामक मरीज ठीक हो रहा था और उसने सामान्य रूप से खाना-पीना शुरू कर दिया था, आग लगने की घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और अगले दिन उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि अन्य पीड़ितों के मामलों में भी इसी तरह की चिंताएं जताई गई हैं।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में